{"_id":"659aee4b54e7840cee07ae5a","slug":"90401-new-voters-will-increase-in-the-district-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-16100-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जनपद में बढ़ेंगे 90401 नए मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जनपद में बढ़ेंगे 90401 नए मतदाता
Mon, 08 Jan 2024 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों ने गति पकड़ ली हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले में 90401 युवाओं ने आवेदन किया है। जबकि संशोधन के लिए 18638 मतदाताओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 12 जनवरी कर दी है।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जनपद में 150564 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें फार्म छह भरने वाले 90401 नए युवा शामिल हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष आयु के 28486 पुरुष और 49525 महिलाएं हैं। इसके अलावा 18638 मतदाताओं के मतदान केंद्रों आदि में संशोधन हुए हैं। साथ ही पुनरीक्षण अभियान के चलते मृतक आदि के 41525 नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। जनपद में 2588072 मतदाता हो गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी हरिकृष्ण शर्मा ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 12 जनवरी तक चलेगा। मतदाता नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को होगा।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में नए आवेदन
विधानसभा युवाओं के आवेदन
बेहट 13192
नकुड 11729
सहारनपुर नगर 14124
सहारनपुर देहात 14308
देवबंद 15108
रामपुर मनिहारान 10600
गंगोह 11339
योग 90401
नोट : निर्वाचन कार्यालय के अनुसार।