फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   90 women arrived to become contract operators in roadways

Saharanpur News: रोडवेज में संविदा परिचालक बनने पहुंचीं 90 महिलाएं

Thu, 11 Dec 2025 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 11 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
90 women arrived to become contract operators in roadways
सहारनपुर। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में बुधवार को संविदा परिचालक पद पर भर्ती के लिए 90 महिला अभ्यर्थी पहुंची। इनके प्रपत्र जमा कराए गए हैं। जांच के बाद पात्रों को नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम को सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली और गंगोह में संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती करनी है। बुधवार को इसके लिए रोजगार मेला लगाया गया। मेले में सहारनपुर के अलावा मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली, बागपत आदि जिलों की महिलाएं पहुंची। इन महिलाओं ने भर्ती के लिए अपने संबंधित शैक्षिक प्रमाण पत्र व अन्य प्रपत्र जमा किए हैं। इनकी जांच के लिए पांच सदस्यों की कमेटी बनाई गई है, जो प्रमाणपत्रों की जांच के बाद उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट देगी। क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक फाइनेंस और एक डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रिपोर्ट को फाइनल करेंगे।
विज्ञापन

उसके बाद महिलाओं को नियुक्ति दी जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला शक्ति और महिला सशक्तिकरण योजना के तहत संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण, सीसीसी प्रमाणपत्र धारक, 18 से 40 वर्ष तक की और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड से जुड़ी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
-- अप्रैल व जुलाई में भी हुई थी भर्ती
संविदा परिचालक पद पर अप्रैल और जुलाई 2025 में भी महिलाओं की भर्ती हुई थी। जुलाई में ऑनलाइन व ऑफलाइन 226 आवेदन आए थे। इनमें से 74 महिलाओं का चयन हुआ था। जुलाई में महिलाओं से ऑफलाइन आवेदन मांगे गए थे। तब 101 महिलाओं ने आवेदन किया था। उनमें से 32 महिलाएं ही पास हुई थी। बाकी महिलाओं के प्रमाण पत्र पूरे नहीं मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed