फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   899 candidates ran for the Agniveer recruitment; 600 cleared the 'trial by fire'.

Saharanpur News: अग्निवीर के लिए 899 अभ्यर्थी दौड़े, 600 ने पार की अग्निपरीक्षा

Tue, 18 Aug 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 18 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
899 candidates ran for the Agniveer recruitment; 600 cleared the 'trial by fire'.
स्टेडियम में आयोजित अ​ग्निवीर भर्ती में शारीरिक दक्षता में भाग लेते युवा,स्रोत सेना
सहारनपुर। सेना में भर्ती होकर मां भारती की सेवा करने का जज्बा लेकर अग्निवीर भर्ती रैली में हापुड़ के युवाओं ने खूब दम दिखाया। अग्निवीर बनने के लिए 899 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया, जिसमें 600 अभ्यर्थी सफल हुए। अब इन सभी को मेडिकल आदि अन्य प्रक्रिया से गुजरना होगा।
विज्ञापन

स्टेडियम में 13 जिलों के अभ्यर्थियों की अग्निवीर भर्ती हो रही है। सोमवार से शुरू हुई भर्ती रैली 9 सितंबर तक चलेगी। सेना की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना और हापुड़ तहसील के अभ्यर्थियों ने पहले दिन भाग लिया। दौड़ शुरू होने से पहले सभी अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद सभी को स्टेडियम में प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों ने शारीरिक क्षमता, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों ने बीम, पुशअप आदि मानदंडों को पूरा किया। सफल अभ्यर्थियों को अंत में मेडिकल परीक्षा से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन


सील रहा इलाका, अंबाला रोड भी किया वनवे
स्टेडियम में सुबह सेना की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान घंटाघर स्थित पेट्रोल पंप से लेकर मुख्य अग्निशमन कार्यालय तक सड़क को वनवे किया गया है। अभ्यर्थी स्टेडियम से दौड़ शुरू कर अंबाला रोड से होते हुए स्टेडियम पहुंचेंगे। इसके अलावा जनमंच से लेकर स्टेडियम की मुख्य सड़क पर सेना की पैनी नजर है। सामान्य आवाजाही को सुरक्षा की दृष्टि से रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के अधिकारियों और पूर्व अधिकारियों ने दिखाई झंडी
सोमवार को भर्ती रैली के पहले दिन सेना के अधिकारियों और पूर्व सैन्यकर्मी सेना मेडल विजेता सतीश कुमार आदि ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होने के लिए अनुशासन, जोश, जुनून और आत्मविश्वास चाहिए। इसके अलावा अन्य किसी तरीके से सेना में भर्ती नहीं हुआ जा सकता।

आज दौड़ेंगे बागपत के अभ्यर्थी
मंगलवार को स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली में बागपत जिले के अभ्यर्थी भाग लेंगे। रैली में बड़ौत और खेकड़ा तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे। बागपत तहसील के अभ्यर्थियों की भर्ती बुधवार को होगी। भर्ती में भाग लेने के लिए देर शाम तक अभ्यर्थियों के आने का सिलसिला जारी रहा। नगर निगम ने अभ्यर्थियों के लिए अपने गैराज में भी व्यवस्था की है।


बोले अभ्यर्थी
- हापुड़ निवासी अनुज कुमार ने बताया कि जून में लिखित परीक्षा के बाद से शारीरिक परीक्षा की तैयारी में लगे थे। सेना में भर्ती होने के लिए दो वर्षों से तैयारी कर रहे हैं। रात में ही सहारनपुर आ गए थे।
- हापुड़ निवासी संदीप कुमार ने बताया कि अपने भाई के साथ रविवार की शाम ही सहारनपुर आ गए थे। सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना लक्ष्य है।
- हापुड़ निवासी अनुज सिंह ने बताया कि बचपन से ही सेना में जाकर देश सेवा करने का सपना रहा है। अग्निवीर से सेना में भर्ती होने का मौका मिला है।
- अभ्यर्थी सिद्धू का कहना है कि कई माह से तैयारी में लगे हैं। सुबह और शाम दौड़ की प्रैक्टिस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed