{"_id":"61d334cb1b0910288d30c33a","slug":"887-teenagers-got-vaccinated-in-the-district-saharanpur-news-mrt5719573157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 887 किशोरों ने कराया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 887 किशोरों ने कराया टीकाकरण
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाने वाली कानिष्का जोशी
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोविड टीकाकरण को लेकर किशोरों में खासा उत्साह नजर आया। यही वजह रही कि टीकाकरण के पहले दिन 15 से 18 आयु वर्ग के 887 किशोरों ने केंद्रों पर पहुंचकर कोवैक्सीन का टीका लगवाया। टीकाकरण शनिवार तक प्रतिदिन चलेगा। किशोरों के लिए जिले भर में 19 केंद्र बनाए गए हैं।
जनपद में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के कुल 2.40 लाख किशोर हैं। टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण एक जनवरी से जारी हैं। ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा पाने वाले किशोर केंद्र पर जाकर पंजीकरण कराने के बाद टीका लगवा सकते हैं। किशोरों के टीकाकरण के लिए जनपद में कुल 19 केंद्र हैं। प्रत्येक केंद्र पर प्रतिदिन 200 किशोरों को टीका लगाया जाएगा। इस प्रकार जिले के सभी 19 केंद्रों पर प्रतिदिन 3800 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रहेगा। पहले दिन सोमवार को किशोर सुबह दस से शाम पांच बजे तक टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचते रहे।
कुल 21,190 लोगों ने लगवाया टीका
जनपद में सोमवार को टीकाकरण के लिए 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के कुल 68,500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए जिलेभर में 352 बूथ बनाए। जिन पर 68,500 के सापेक्ष 21,190 लोगों ने केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाया।
विज्ञापन
टीका लगवाना जरूरी समझा
सोलह वर्षीय मटिया महल निवासी अविरल टीका लगवाने जिला महिला अस्पताल पहुंचे। वह टीका लगवाने के बाद खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के बारे में सोचकर मन घबरा जाता है। ऐसे में उन्होंने टीका लगवाना बेहद जरूरी समझा।
टीका बचाव के लिए जरूरी
17 वर्षीय पंत विहार निवासी कनिष्का जोशी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीका सबसे अहम हथियार है। कनिष्का ने बताया कि उनके परिवार के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोग टीका लगवा चुके हैं। इसलिए वह भी टीका लगवाने आई हैं।
संक्रमण से बचाव जरूरी
सोलह वर्षीय रायवाला निवासी हार्दिक पिता के साथ टीका लगवाने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अभी तक कोरोना की सटीक दवा नहीं बनी है। इससे बचाव के लिए सावधानी जरूरी है। इसलिए वह भी टीका लगवाने आए हैं।
टीका लगवाकर खुश नजर आईं
सतरह वर्षीय नुमाइश कैंप निवासी मनस्वी के चेहरे पर टीका लगवाने के बाद खुशी नजर आई। उसने बताया कि कोविड टीका लगवाकर वह केवल खुद को ही नहीं, बल्कि अपने करीबियों को भी कोरोना से सुरक्षित रख सकते हैं।
स्वयं पंजीकरण कराया
पिता को साथ लेकर टीका लगवाने पहुंचे 16 वर्षीय आरुष ने बताया कि उनकी आयु वर्ग वाले किशोरों को टीकाकरणके लिए कई माह से इंतजार था। अब उन्होंने खुद पंजीकरण कराया। वहीं, टीका लगवाया है।
शहर में चल रहा टीकाकरण
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर महानगर में मोबाइल टीमों द्वारा जगह-जगह पर टीकाकरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त शिविर भी लगाए जा रहे हैं। सोमवार को शहर के चौक फव्वारा क्षेत्र व प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में शिविर लगाया। इसमें एएनएम राखी सैनी, सरिता सैनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू चौहान, रेखा, सारिका, सुषमा गुप्ता तथा आशा सुषमा का सहयोग रहा। मंसूर कॉलोनी में एएनएम रीना व अर्चना ने सुपरवाइजर राजकुमार के सहयोग से लोगों को टीका लगाया।