{"_id":"5ce1a1acbdec2207382fa95e","slug":"81558290860-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे पहले पूरी होगी रामपुर मनिहारान क्षेत्र की गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे पहले पूरी होगी रामपुर मनिहारान क्षेत्र की गिनती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रत्येक विधानसभा वार 14 टेबल लगाई जानी हैं। एक राउंड में एक विधानसभा क्षेत्र के 14 बूथों की ईवीएम से वोटों की गिनती होगी। सबसे कम बूथ रामपुर मनिहारान क्षेत्र में है, जबकि सर्वाधिक बूथ सहारनपुर नगर क्षेत्र में है। इसलिए सबसे बाद में सहारनपुर नगर के वोटों की गिनती पूरी होगी। तभी सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र का परिणाम सामने आएगा।
दरअसल, सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जिनमें बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद और रामपुर मनिहारान। इसके अलावा कैराना लोकसभा सीट के नकुड़ और गंगोह विधानसभा क्षेत्र की मतगणना भी सहारनपुर में जनता रोड स्थित वेयर हाउस में ही होगी। प्रशासन की तरफ से मतगणना के लिए टेबल लगाने का प्लान तैयार कर लिया गया है। इसके मुताबिक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी। एक टेबल पर एक ईवीएम से वोटों की गिनती होगी। इस तरह पहले राउंड में 14 बूथों पर लगी 14 ईवीएम से वोटों की गिनती कराई जाएगी। सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम बूथ (346) रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र में हैं, इस लिहाज से सबसे पहले वोटों की गिनती रामपुर मनिहारान की पूरी हो जाएगी। वहीं, सर्वाधिक बूथ सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में 435 हैं। इसलिए सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र की वोटों की गिनती सबसे ज्यादा 32 वें राउंड में पूरी होगी।
कैराना लोकसभा क्षेत्र में शामिल नकुड़ और गंगोह विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम से वोटों की गिनती पूरी होने के बाद निर्धारित प्रारूप में भरवाकर शामली जनपद के जिला निर्वाचन अधिकारी को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। ताकि इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गणना को कैराना लोकसभा क्षेत्र में जोड़कर नतीजा घोषित किया जा सके।
विज्ञापन
विधानसभा वार मतगणना की प्रक्रिया
बेहट - इस विधानसभा क्षेत्र में 407 बूथ हैं। 14 टेबल पर 29 राउंड तक 406 ईवीएम से गिनती होगी, जबकि 30 वें राउंड में बाकी एक ईवीएम से गिनती होगी।
सहारनपुर नगर -- इस क्षेत्र में 435 बूथ हैं। 31 राउंड तक 434 ईवीएम से गिनती होगी, जबकि 32 वें राउंड में बाकी एक ईवीएम से गिनती पूरी होगी।
सहारनपुर देहात -- इस क्षेत्र में 362 बूथ हैं। 14 टेबल पर 25 राउंड में 350 ईवीएम से गिनती होगी, जबकि 26 वें राउंड में बाकी बची 12 ईवीएम से वोटों की गिनती होगी।
देवबंद - इस क्षेत्र में 388 बूथ हैं। 14 टेबल पर 27 राउंड तक 378 ईवीएम से वोटों की गिनती होगी, जबकि 28 वें राउंड में बाकी बची 10 ईवीएम से वोटों की गिनती पूरी की जाएगी।
रामपुर मनिहारान - इस क्षेत्र में 346 बूथ हैं। 14 टेबल पर 24 राउंड तक 336 ईवीएम से गिनती होगी, जबकि 25 वें राउंड में बाकी 10 ईवीएम से वोटों की गिनती की जाएगी।
कैराना लोकसभा सीट
नकुड़ ---- इस क्षेत्र में 396 बूथ हैं। 14 टेबल पर 28 राउंड में 392 ईवीएम से गिनती होगी, जबकि 29 वें राउंड में बाकी चार ईवीएम से वोटों की गिनती की जाएगी।
गंगोह ---- इस क्षेत्र में 426 बूथ हैं। 14 टेबल पर 30 राउंड तक 420 ईवीएम से गिनती की जाएगी, जबकि 31 वें राउंड में बाकी 6 ईवीएम से वोटों की गिनती की जाएगी।