फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पेपर मिल रेलवे फाटक का बैरियर तोड़ा

पेपर मिल रेलवे फाटक का बैरियर तोड़ा

Thu, 27 Dec 2018 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पेपर मिल रेलवे फाटक का बैरियर तोड़ा
सहारनपुर। ट्रेन के गुजारने के लिए जब पेपर मिल रोड रेलवे फाटक को बंद किया जा रहा था, तो फाटक पार करने की जल्दबाजी में छोटा हाथी चालक ने बैरियर तोड़ दिया। इसके बाद ट्रेनों को सेफ्टी चेन लगाकर निकाला गया। घटना के बाद दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध रही। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित पेपर मिल रोड के फाटक पर सुबह लगभग सवा नौ बजे फाटक संचालक ने ट्रेन आने का समय होने के कारण बंद किया। उसी समय टाटा मैजिक चालक बंद होते समय ही जल्दी निकलने का प्रयास किया। चालक इतनी तेजी से निकला कि फाटक के बैरियर को ही तोड़ दिया। बैरियर टूटा देख गेटमैन ने वाहन चालक को रुकने के लिए कहा, लेकिन वह भाग गया। फाटक का बैरियर टूटने की सूचना गेटमैन ने तुरंत रेलवे स्टेशन पर दी। जिससे दो मिनट के लिए ट्रेन को रोका गया। फाटक पर सेफ्टी चेन लगाई गई। उसके बाद ट्रेनों को गुजारा गया। फाटक का बैरियर टूटने की सूचना मिलते ही मरम्मत करने के लिए रेलवे कर्मी फाटक पर पहुंचे और मरम्मत शुरू की। इस दौरान लगभग दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला गया। लगभग सवा 11 बजे फाटक को ठीक कर किया गया। इस मामले में गेटमैन की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि एक वाहन की टक्कर से बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया था। सेफ्टी चेन डालकर ट्रेनों को निकाला गया। लगभग दो घंटे में बैरियर की मरम्मत करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed