फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खतरे में नगर निगम की करोड़ों रुपये कीमत की जमीन

खतरे में नगर निगम की करोड़ों रुपये कीमत की जमीन

Wed, 19 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खतरे में नगर निगम की करोड़ों रुपये कीमत की जमीन
सहरानपुर। नगर निगम की बेशकीमती जमीन पर लोगों की टेढ़ी नजरें हैं। ताजा मामला दिल्ली रोड पर खाली पड़ी नगर निगम की करोड़ों रुपये कीमत की जमीन का है। इस जमीन को लेकर पूर्व नगरायुक्त द्वारा तैयार किए गए प्लान पर भी पानी फेर दिया गया है। फिलहाल कुछ लोग उक्त जमीन को खाली छुड़वाकर कब्जा करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

शहर भर में नगर निगम की सौ से अधिक भूखंड खाली पड़े हैं। कुछ भूखंडों को नगर निगम कब्जे से मुक्त करा चुका है, मगर ज्यादातर पर अब भी कब्जा है। हैरत की बात यह है कि खाली पड़ी कुछ जमीनों पर अब भी कब्जा करने की तैयारी चल रही है। नगर निगम सो जुड़े सूत्रों ने बताया कि दिल्ली रोड पर पैरामाउंट के पास नगर निगम की 400 गज से अधिक का भूखंड खाली पड़ा है। पूर्व नगरायुक्त गौरव वर्मा उक्त भूखंड पर मार्केट बनाने का प्लान तैयार कर गए थे। उन्होंने नक्शा तक तैयार करा लिया था, मगर उनका स्थानांतरण होने के बाद कुछ लोगों ने नगर निगम के लोगों से मिलीभगत कर उक्त भूमि पर होने वाले दुकानों के निर्माण को रुकवा दिया। सूत्रों ने बताया कि उक्त भूखंड की वर्तमान कीमत चार करोड़ रुपये से अधिक है। ऐसे में लोग उक्त भूखंड को कब्जा लेना चाहते हैं।
विज्ञापन

--------------------------------------
दिल्ली रोड पर नगर निगम की जमीन मेरे संज्ञान में है। हम जल्द ही उक्त भूखंड की चारदीवारी कराकर उसे सुरक्षित करने वाले हैं। रही बात जमीनों पर कब्जों की तो काफी जमीनें हमने खाली करा ली हैं। जल्द ही बड़ा अभियान चलाकर नगर निगम अपनी जमीनों और संपत्तियों को कब्जामुक्त कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed