{"_id":"5b6898864f1c1b8d3e8b5803","slug":"81533581446-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल तीन दिन के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल तीन दिन के लिए बंद
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद के कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल सात से नौ अगस्त तक बंद रहेंगे। कांवड़ के मद्देनजर डीएम ने स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। चूंकि माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ और 11 का पंजीकरण और पौधरोपण कार्यक्रम चल रहा है। ऐसे में बच्चों का अवकाश रहेगा, मगर शिक्षकों और कर्मचारियों को उपस्थित रहना होगा।
प्रशासन ने कांवड़ मार्ग स्थित आठवीं तक के स्कूलों को पहले से बंद किया हुआ है। अब शिवरात्रि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है तो हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ने लगी है। शिव भक्तों की भीड़ की वजह से शिक्षकों और विद्यार्थियों को स्कूलों तक पहुंचने में परेशानी होने लगी है। ऐसे में डीएम ने जनपद के कक्षा एक से 12वीं तक के परिषदीय, मान्यता प्राप्त तथा सहायता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों को सात से नौ अगस्त तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने सर्कुलर जारी कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कक्षा नौ और 11 के पंजीकरण और पौधरोपण के मद्देनजर शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालयों में उपस्थित रहने को कहा है।