फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एक वर्ष में बदल गए प्रदेश के दिन : शाही

एक वर्ष में बदल गए प्रदेश के दिन : शाही

Thu, 12 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
एक वर्ष में बदल गए प्रदेश के दिन : शाही
सहारनपुर। कृषि एवं जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद एक वर्ष में प्रदेश के दिन बदल गए हैं। विकास को गति मिली और किसानों ने राहत की सांस ली। सहारनपुर में बंद पड़े खनन को चालू कराने के लिए सरकार एनजीटी में मजबूती से अपना पक्ष रख रही है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष जब वह सहारनपुर में जिला योजना समिति की बैठक में आए तो लोगों ने सड़क, बिजली, पानी की समस्याएं उनके सामने रखी थी, लेकिन इस बार बहुत बदलाव नजर आया है। लोगों की समस्याओं का काफी हद तक समाधान हो चुका है। किसानों के लागत मूल्य में वृद्धि हुई है। सरकार ने 53 लाख मैट्रिक टन गेहूं, डेढ़ लाख कुंतल चना, मसूर, 29 लाख मैट्रिक टन सरसों खरीदी है, जिससे किसानों को लाभ हुआ है। आज किसानों के सामने खाद्य का संकट नहीं है। एक सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने कहा कि बंद पड़ी बिड़वी शुगर मिल को जल्द चालू कराया जाएगा। इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। मिल प्रबंधकों से वार्ता हो चुकी है। सहारनपुर में बंद पड़े खनन को चालू कराने के लिए भी एनजीटी में सरकार मजबूती से अपना पक्ष रख रही है, जिन खनन माफियाओं की वजह से खनन बंद हुआ है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक बृजेश सिंह, प्रदीप चौधरी, देवेंद्र निम, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed