{"_id":"5abd2cdc4f1c1bb9618b4699","slug":"81522347228-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनारकली नाटक का भावपूर्ण मंचन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनारकली नाटक का भावपूर्ण मंचन किया
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनारकली नाटक का भावपूर्ण मंचन किया
गंगोह। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ के तत्वावधान में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में आयोजित संभागीय नाट्य समारोह में इलाहाबाद से आई अभिनय नामक टीम के लगभग 14 सदस्यों ने अनारकली 2011 नामक हास्य नाटक का मंचन किया।
शुरुआत विवि के कुलपति डॉ. दुर्ग विजय राय, प्रतिकुलपति डॉ. डीके कौशिक एवं शैलजा कान्त, नाट्य सर्वेक्षक, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इलाहाबाद की टीम ने अनारकली 2011 हास्य नाटक की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाटक के सचिव मुस्ताख को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संचालक आदित्य शर्मा ने बताया कि दिनेश भारती द्वारा लिखित अनारकली 2011 को शैलेष कुमार श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित किया गया है। कुलसचिव डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. रणजीत सिंह, डा. एसके पाठक, योगेश पंवार, केके गर्ग, दृष्टि के सदस्य शशिकान्त शर्मा, डॉ. अमित गर्ग, डॉ. विनीत गर्ग, प्रमोद गोयल आदि रहे।