{"_id":"5a4933954f1c1bc20a8b5b85","slug":"81514746773-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट बनने की रही पूरे वर्ष आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट बनने की रही पूरे वर्ष आस
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट की उम्मीदों को लगेंगे पंख
सहारनपुर। सहारनपुर में एयरपोर्ट बनाए जाने का मुद्दा पूरे वर्ष छाया रहा। जनपदवासियों को उम्मीद है कि नए वर्ष 2018 में सहारनपुर को एयरपोर्ट मिल जाएगा। यह मुद्दा लोकसभा में भी उठ चुका है। सहारनपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने भी एयरपोर्ट बनाए जाने पर विचार करने का आश्वासन दिया था।
पिछले कई वर्षों से सहारनपुर में एयरपोर्ट बनाए जाने की मांग चल रही है। लोगों को उम्मीद थी 2017 में सहारनपुर को एयरपोर्ट मिल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मगर, पूरे वर्ष एयरपोर्ट बनाए जाने का मुद्दा छाया रहा। अगस्त माह में सहारनपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सहारनपुर में एयरपोर्ट बनाए जाने पर विचार करने का आश्वासन दिया था। हाल ही में सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने लोकसभा में सहारनपुर में एयरपोर्ट बनाए जाने का मुद्दा उठाया था। सांसद ने मांग की थी कि सरसावा एयर बेस से यात्री फ्लाइट की भी व्यवस्था की जाए या फिर जनपद में अन्य किसी स्थान पर एयरपोर्ट बनाया जाए। इस पर केंद्र और प्रदेश सरकार भी विचार विमर्श कर रही है। जनपदवासियों को उम्मीद है कि वर्ष 2018 में सहारनपुर को एयरपोर्ट मिल जाए और लोगों को फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली तथा देहरादून नहीं जाना पड़ेगा। सांसद राघव लखनपाल शर्मा का कहना है कि एयरपोर्ट बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार विचार विमर्श कर रही है। जल्द सहारनपुर में एयरपोर्ट बनेगा।