फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   घर घर जाकर होगा मतदाता सूची का सत्यापन

घर घर जाकर होगा मतदाता सूची का सत्यापन

Sun, 17 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
घर घर जाकर होगा मतदाता सूची का सत्यापन
घर जाकर होगा मतदाता सूची का सत्यापन
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि राजनीतिक दल निर्वाचक नामावलियों में दर्ज नाम, पता, लिंग, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों की त्रुटियों पर 26 से 31 जनवरी आपत्तियां दर्ज करा दें। उन्होंने कहा कि इस अवधि में बूथ लेवल आफिसर घर-घर जाकर निर्वाचक नामावलियों का सत्यापन करेंगे।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन 26 दिसंबर को होगा। 30 दिसंबर से 29 जनवरी तक ग्राम सभा/स्थानीय निकायों और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन आदि की बैठकों में फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का सत्यापन होगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान डुप्लीकेट नामों को निर्वाचक नामावलियों से हटाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को आलेख्य प्रकाशन अवधि में प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 9 फरवरी से 19 फरवरी तक डाटाबेस की अपडेटिंग, फोटोग्राफ की मार्जिंग, कंट्रोल टेबिल अपडेट एवं फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों की प्रिटिंग कार्य तथा 21 फरवरी को फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। प्रत्येक मतदान स्थल पर एक-एक बूथ लेवल अधिकारी नियुक्ति की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावलियों में एक जनवरी तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिकों का नाम भी शामिल किया जाएगा। बैठक में अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन एसके दूबे, उपजिलाधिकारी संगीता, रामबिलास यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजन्द्र कश्यप, अमित गगनेजा, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगपालदास सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed