{"_id":"59fa1be24f1c1bb6678b8cbd","slug":"81509563362-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे चिकित्सक
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। भारतीय चिकित्सा पद्धति के चिकित्सा अधिकारों में कटौती किए जाने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव के विरोध में आगामी छह नवंबर को चिकित्सकों ने अपने-अपने क्लीनिक बंद कर दिल्ली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन के भाग लेने की घोषणा की है।
बुधवार को डा. केपी पंवार के आवास पर चिकित्सक संगठन नीमा के बैनर तले आयोजित बीएएमएस चिकित्सकों की बैठक में संगठन के सचिव डा. अनिल सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भारतीय चिकित्सा पद्धति के चिकित्सा अधिकारों में कटौती किये जाने की संभावना के चलते डॉक्टरों में रोष व्याप्त है। इसको लेकर चिकित्सकों द्वारा आगामी छह नवंबर को दिल्ली में ऑल इंडिया स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में पूरे भारत से लगभग 75 हजार से अधिक चिकित्सकों के दिल्ली पहुंचने की संभावना है। चिकित्सकों ने आगामी छह नवंबर को अपने-अपने क्लीनिक बंद रखकर दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने का निर्णय लिया है। बैठक की अध्यक्षता डा. अनिल जैन व संचालन सचिव डा. अनिल सैनी ने किया। बैठक में डा. केपी पंवार, डा. पंकज शर्मा, डा. सोमदत्त सैनी, डा. मीनाक्षी सैनी, डा. दीपक कुमार, डा. संदीप सैनी, डा. नीरज चौधरी, डा. अनूप, डा. विवेक आदि ने भी विचार रखे।