{"_id":"59f627494f1c1bf2538b9800","slug":"81509304137-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो मामले की जांच करेंगे सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल वीडियो मामले की जांच करेंगे सीडीओ
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नागल में दुकानों की जांच करने पहुंचे जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी के पति का वीडियो वायरल होने का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी पीके पांडे ने इसकी जांच सीडीओ संजीव रंजन को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को एएमए के पति का नागल में दुकानों का निरीक्षण करने पहुंचने का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में जिला पंचायत के अधिकारियों के साथ एएमए के पति भी दिखाई दे रहे हैं। नागल में जिला पंचायत की करीब 150 दुकानें और जमीन का खाली हिस्सा भी पड़ा हुआ है। शुक्रवार को टैक्स विभाग की टीम नागल पहुंची और दुकानों आदि की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि गाड़ी में एएमए के पति भी बैठे थे। वायरल वीडियो में कर अधिकारी अवधेश गोयल सहित अन्य कर्मचारी भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। जिलाधिकारी पीके पांडे ने बताया कि पूरे मामले की जांच सीडियो संजीव रंजन से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।