फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गौरी लंकेश के हत्यारों की गिरफ्तारी के विरोध में पत्रकारों ने दिया डीएम को ज्ञापन

गौरी लंकेश के हत्यारों की गिरफ्तारी के विरोध में पत्रकारों ने दिया डीएम को ज्ञापन

Tue, 12 Sep 2017 12:23 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
गौरी लंकेश के हत्यारों की गिरफ्तारी के विरोध में पत्रकारों ने दिया डीएम को ज्ञापन
सहारनपुर। पत्रकार गौरी लंकेश के हत्यारों की गिरफ्तारी और उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर पत्रकारों ने सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम ज्ञापन डीएम पीके पांडे को सौंपा। उन्होंने कहा कि इस नृशंस हत्या से पूरे देश के पत्रकारों में भारी रोष है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार गौरी लंकेश करीब ढाई दशक से निष्पक्ष लेखनी के माध्यम से निर्भीक पत्रकारिता कर रहीं थी। उनकी हत्या से पूरे देश के पत्रकारों में दुख और आक्रोश की भावना व्याप्त है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर लगातार हमले हो रहे हैं, उससे देश के पत्रकार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कई पत्रकारों को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतरा गया, क्योंकि वे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश कर रहे थे। पत्रकारों ने गौरी लंकेश के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने और उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान विनोद बागला, जेएम गांधी, अबुबकर शिबली, अशोक शर्मा, इंतखाब आजाद, अंकुर सैनी, कमर काजमी, रवि बख्शी, रमेशचंद छबीला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed