फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सड़क का चौड़ीकरण मानक अनुरूप कराने को सीएम को भेजा ज्ञापन

सड़क का चौड़ीकरण मानक अनुरूप कराने को सीएम को भेजा ज्ञापन

Sat, 29 Jul 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
सड़क का चौड़ीकरण मानक अनुरूप कराने को सीएम को भेजा ज्ञापन
सीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद में निर्माणाधीन सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग का चौड़ीकरण सरकार के मानकों के अनुरूप कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को हिंदू स्वाभिमान समिति ने मुख्यमंत्री के अलावा लोक निर्माण विभाग के मंत्री को ज्ञापन भेजा है।

एसडीएम रामविलास यादव को प्रेषित ज्ञापन में बताया गया कि नगर में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग के केंद्र बिंदू से दोनों ओर 75-75 फीट सरकार द्वारा चौड़ीकरण कराने का मानक रखा गया है, लेकिन श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मंदिर के प्रवेश द्वार के आसपास दोनों तरफ सिर्फ 30-30 फीट जगह छोड़ी गई है। इससे मार्ग संकीर्ण हो गया है। भारतीय किसान संघ के प्रांतीय महामंत्री हरवीर सिंह और सभासद विनय कुच्छल ने कहा कि जब लोग अतिक्रमण स्वयं हटाने को तैयार हैं तो कंपनी को सड़क चौड़ी बनानी चाहिए। राजीव धीमान ने कहा कि पुल निर्माण से पहले नियमानुसार साइड रोड बनाना चाहिए ताकि यातायात प्रभावित न हो सके। ज्ञापन देने वालों में प्रमोद त्यागी, राहुल वाल्मीकि, अभिषेक त्यागी, रंजीत वाल्मीकि, मनीष त्यागी, अशोक वर्मा, गौरव धीमान, पवन सैनी, विनय, हर्षित वर्मा, विशाल माहेश्वरी, अविनाश, राजेश कश्यप, उज्जवल वर्मा, अनमोल अजमानी, कमल, रोहित, सुमित सैनी, तरुण कश्यप, उद्देश्य चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed