{"_id":"5956a6c24f1c1b14348b4abd","slug":"81498851010-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन बाजार में रही महासेल की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन बाजार में रही महासेल की धूम
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी... आखिरी दिन लुभावने ऑफर्स के सहारे रहा बाजार
सहारनपुर। जीएसटी लागू होने से एक दिन पहले बड़े से लेकर छोटे कारोबारियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर निकाले। पुराने स्टॉक पर पांच से 30 फीसदी तक की छूट दी गई। कई दुकानदारों ने महंगी शॉपिंग करने पर भी भारी छूट के साथ आकर्षक उपहार तक दिए।
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स रात बारह बजे से लागू हो गया हैं। इसके लागू होने से ज्यादातर वस्तुओं और सेवाओं के दाम बदलने से आम आदमी पर गहरा असर पड़ेगा। जीएसटी काउंसिल की ओर से 1211 उत्पादों पर टैक्स रेट तय किया गया है। इसके लागू होने से एक दिन पहले सहारनपुर के बाजारों में खास रौनक देखने को मिली। स्थिति यह रही कि कई व्यापारिक संगठनों द्वारा जीएसटी के विरोध में बाजार बंद करने की घोषणा का भी बाजार में कोई खास असर देखने को नहीं मिला। जीएसटी लागू होने से पहले पुराना स्टॉक ज्यादा से ज्यादा खाली हो जाए, ताकि जीएसटी लागू होने का असर कम से कम पड़े, इसके लिए ज्यादातर कारोबारियों ने ग्राहकों को भारी छूट की सुविधा प्रदान की। कार कंपनियों और डीलर्स की ओर से ग्राहकों को आकर्षक ऑफर दिए गए। जिसके चलते सहारनपुर के शोरूम में बड़ी संख्या में कारों की बुकिंग करायी गई। शहर के कोर्ट रोड, घंटाघर, शहीद गंज, मोरगंज, नखासा बाजार, चौक फव्वारा, दिल्ली रोड सहित विभिन्न बाजारों में कारोबारियों द्वारा पुराने माल की बिक्री के लिए लुभावने ऑफर के साथ देर रात्रि तक बिक्री की।
जीएसटी लागू होने से एक दिन पहले वाहनों की सर्वाधिक बिक्री हुई। शहर से लेकर देहात तक 1000 से ज्यादा दोपहिया और 70 से ज्यादा चौपहिया वाहनों की बिक्री हुई। स्वाति ऑटो मोबाइल के निदेशक निपुण जैन बताते हैं कि जीएसटी लागू होने से एक दिन पहले उनके यहां वाहनों की बंपर सेल हुई। दुपहिया वाहनों में एक ही दिन में 100 से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई। वहीं चौपहिया वाहनों में दो दर्जनों से ज्यादा गाड़ियों को बेचा गया। यह तो मात्र एक शोरूम की स्थिति है। ऐसी ही स्थित जिले के अन्य शोरूमों पर भी देखने को मिली।