फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   80 minutes to develop the festival will rally Modi

विकास पर्व रैली को 80 मिनट देंगे प्रधानमंत्री मोदी

Mon, 23 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 23 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
80 minutes to develop the festival will rally Modi
Land worship and other MPs. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर  में  केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई को सहारनपुर में विकास पर्व रैली करेंगे। वह दिल्ली से हवाई जहाज द्वारा सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से रैली स्थल पर बने हैलीपेड पर लैंड करेंगे। विकास पर्व रैली को वह पूरे 80 मिनट यानी एक घंटा 20 मिनट देंगे। जिला प्रशासन को मिले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई की अपराह्न तीन बजकर 45 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट से हवाई जहाज में रवाना होंगे।
विज्ञापन


उनका हवाई जहाज सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर चार बजकर 25 मिनट पर लैंड करेगा। चार बजकर 30 मिनट पर वह हेलीकॉप्टर से दिल्ली रोड स्थित कोसमोस मैदान पर बने रैली स्थल के लिए रवाना होंगे, जो चार बजकर 50 मिनट पर रैली स्थल के पास बने हैलीपेड पर लैंड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैलीपेड से चार बजकर 55 मिनट पर वह रैली स्थल के लिए रवाना होंगे, जो ठीक पांच बजे रैली स्थल पर पहुंच जाएंगे। यहां वह विकास पर्व रैली में जनसमूह को संबोधित करेंगे, जिसमें वह अपनी सरकार के दो साल के कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी देंगे।

छह बजकर 20 मिनट पर वह रैली खत्म करेंगे। छह बजकर 25 मिनट पर वह कार्यक्रम स्थल से हैलीपेड के लिए निकलेंगे। छह बजकर 30 मिनट पर वह हैलीपेड पर पहुंचेंगे, जहां से छह बजकर 35 मिनट पर उनका हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा।


छह बजकर 55 मिनट पर वह सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से शाम सात बजे वह हवाई जहाज से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज की हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed