{"_id":"638cdecd14e94b656b5b9268","slug":"76-couples-tied-in-married-life-under-chief-minister-s-mass-marriage-scheme-saharanpur-news-mrt6163537170","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दाम्पत्य जीवन में बंधे 76 जोडें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दाम्पत्य जीवन में बंधे 76 जोडें
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान वर वधु को उपहार भेंट करते विधायक देवेंद्र निम
- फोटो : SAHARANPUR
साढ़ौली कदीम/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में आयोजित कार्यक्रमों में युवक-युवतियों को दांपत्य जीवन में बांधा गया। इस दौरान नव वर-वधुओं को उपहार भी भेंट किए गए।
रविवार को विकास खंड साढ़ौली कदीम मुख्यालय में आयोजित समारोह में 13 मुस्लिम जोड़ों का निकाह और 25 हिंन्दू जोड़ों को फेरे दिलाकर उनकी शादी संपन्न कराई गई। निकाह मौलाना दिलशाद रावत और पंडित जयभगवान शर्मा ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच फेरे दिलवाए। वधुओं के नाम 35 हजार रुपये की धनराशि जमा कराने के अलावा उन्हें मंगलसूत्र सहित जरूरत का सामान कपड़ा, बर्तन व मोबाइल सेट दिए गए। ब्लॉक प्रमुख चौ. विश्वास सिंह, बीडीओ अब्दुल वहाब, नवीन चेयरमैन, बबलू कुमार, प्रधान इश्फाक, बंगाल सिंह आदि रहे।
रामपुर मनिहारान में 37 हिंदू व एक मुस्लिम जोडे़ को दांपत्य जीवन में बांधा गया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उपहार भेंट किए। बीडीओ केपी श्रीवास्तव, अमित प्रधान, मनोज कुमार, विपिन कुमार, राहुल सिंह आदि रहे।

साढौली कदीम में वर वधु को उपहार भेंट करते ब्लाक प्रमुख विश्वास चौधरी- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन