{"_id":"5cd46dbcbdec22076649513e","slug":"71557425596-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सर्विस परीक्षा के लिए कोचिंग आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सर्विस परीक्षा के लिए कोचिंग आज से शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सिविल सर्विस परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिला प्रशासन की ओर से आयोजित निशुल्क: कोचिंग क्लास शुक्रवार से शुरू होंगी। कोचिंग क्लास दिल्ली रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में दो पालियों में होंगी।
सिविल सर्विस परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिला प्रशासन की ओर से निशुल्क कोचिंग क्लास शुक्रवार को सुबह सात बजे से शुरू हो जाएंगी। दो पालियों में होने वाली कोचिंग क्लास सुबह सात बजे से नौ बजे तक और नौ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक दूसरी क्लास चलेगी। कोचिंग की पहली क्लास सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा लेंगे। कोचिंग क्लास में शामिल करने के लिए दो मई को पुलिस लाइन ग्राउंड में चयन परीक्षा कराई थी। जिसमें 2400 युवाओं में भाग लिया था। इनमें से 648 युवाओं को निशुल्क: कोचिंग के लिए चयनित किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से शुरू होने वाली इस कोचिंग क्लास में जिले के प्रशासनिक अधिकारी युवाओं को पढ़ाएंगे। इनमें जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, रामपुर मनिहारान के उप जिलाधिकारी दीप्ती देव यादव सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।
यूपी पीसीएस-2018 के परीक्षार्थी ले सकते हैं कोचिंग
सहारनपुर। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि 17 जून को होने वाली यूपी पीसीएस की मुख्य परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी भी इस कोचिंग में शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें शुक्रवार को अपराह्न 4 बजे सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में संपर्क करना होगा। कोचिंग में यूपी पीसीएस की मुख्य परीक्षा देने वालों को परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।