{"_id":"5cd46ce3bdec22076a49981e","slug":"71557425379-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परशुराम सेना ने की स्वामी दीपांकर महाराज को सुरक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परशुराम सेना ने की स्वामी दीपांकर महाराज को सुरक्षा की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। परशुराम सेना की बैठक में आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर महाराज की लगातार दी जा रही हत्या की धमकियों पर आक्रोश जताते हुए धमकी देने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। वक्ताओं ने स्वामी दीपांकर महाराज को सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की।
फतेहपुर में जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा के निवास पर आयोजित बैठक में परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कौशिक ने कहा कि महाकालेश्वर ज्ञान आश्रम परिसर को पिछले दो साल से धमकी भरे पत्र मिल रहे हैं। लेकिन प्रशासन इनमें से एक का भी खुलासा नहीं कर सका है। स्वामी जी का टीवी चैनलों की डिबेट में समाज का पक्ष रखना देश विरोधी तत्वों को हजम नहीं हो रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द ही पुलिस ने धमकी देने वालों को चिह्नित कर जेल नहीं भेजा तो परशुराम सेना देश भर में आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि उनका संगठन स्वामी जी और उनके आश्रम को सुरक्षा प्रदान करने की मांग करता है। अध्यक्षता कर रहे प्रदीप शर्मा ने कहा कि गत वर्ष स्वामी दीपांकर महाराज के सहारनपुर आगमन पर भी उन्हें धमकी दी गई थी। पुलिस इस धमकी देने वाले का आज तक पता नहीं लगा सकी है। बैठक का संचालन हिमांशु भारद्वाज ब्रह्मचारी ने किया। इस दौरान अंकुर शर्मा, गणेशदत्त शर्मा, कुलदीप शर्मा, ब्रजेश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, काका शर्मा आदि मौजूद रहे।