{"_id":"5c61cca3bdec22738d0b654d","slug":"71549913251-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जहरीली शराब से हुई मौत के मामले में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह में कार्रवाई किए जाने की मांग की। भीम आर्मी ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
सोमवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल एवं जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया के नेतृत्व में लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कमल वालिया ने कहा कि जिले की सीमाओं से जहरीली शराब का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। नकली ओर जहरीली शराब से गांव के लोगों की मौत हो रही है। विरोध में आवाज उठाने पर प्रशासन चुप्पी साध लेता है। जिससे समाज में अत्यंत रोष व्याप्त है। उन्होंने मांग की है कि शराब की बोतलों पर गौरक्षा के नाम पर लिए जाने वाले दस रुपये के मामले में संज्ञान लिया जाए, शराब के ठेकों को गरीबों, अनुसूचित वर्ग के लोगों की बस्तियों से हटाए जाएं। मृतक व्यक्ति के परिवार को 30 लाख रुपये की आर्थिक मदद एवं नौकरी दी जाए तथा उच्च अधिकारियों के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। उन्होने कहा कि एक सप्ताह में अधिकारी कार्रवाई करें। उसके बाद भीम आर्मी धरना प्रदर्शन करेगी। इस मामले में उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में टिंकू, अजय गौतम, विनोद, संजीव, कुलदीप, रघुवीर बौद्ध समेत अनेक लोग शामिल रहे।
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने भीम आर्मी द्वारा दिए जा रहे धरने पर पहुंचकर ज्ञापन लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। आरोपियों को सख्त सजा दी जाएगी। अधिक आर्थिक मदद के लिए प्रयास कराया जाएगा।