फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शव दफनाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े

शव दफनाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े

Fri, 25 Jan 2019 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
शव दफनाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े
शव दफनाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन

सहारनपुर। गांव नाजिरपुरा में महिला की मौत के बाद शव दफनाने को लेकर दो समुदायों के लोग विवाद हो गया। इससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। एक पक्ष ने पट्टे की जगह बताकर शव दफनाने से रोक दिया जबकि दूसरे पक्ष ने उसे कब्रिस्तान की भूमि बताया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत किया। शव को दूसरे गांव के कब्रिस्तान में दफनाया गया। तनाव देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
देहात कोतवाली के गांव नाजिरपुरा में बृहस्पतिवार को असगरी (85) का इंतकाल हो गया था। उसे दफनाने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच, एक पक्ष के लोगों ने इस भूमि को पट्टे की बताते हुए दफनाने से रोक दिया जबकि दूसरे समुदाय के लोगों ने इसे कब्रिस्तान की भूमि बताया। इस मामले को लेकर गांव में तनाव शुरू हो गया।
विज्ञापन

विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस और नायब तहसीलदार अशोक सैनी गांव में पहुंचे। उन्होंने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। दोनों पक्ष अपनी-अपनी जिद पर अड़े हुए थे। बाद में शव को पास के ही गांव चकदेवली के कब्रिस्तान में दफना दिया गया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात कोतवाली प्रभारी पवन कुमार चौधरी ने बताया कि 500 गज के प्लॉट को लेकर विवाद है। एक पक्ष उसे पट्टे की भूमि बता रहा है तो दूसरा पक्ष कब्रिस्तान बता रहा है। मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। पहले भी इस भूमि पर शव दफनाने को लेकर काफी विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed