फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   युवाओं को लेनी चाहिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस से प्रेरणा

युवाओं को लेनी चाहिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस से प्रेरणा

Thu, 24 Jan 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
युवाओं को लेनी चाहिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस से प्रेरणा
सहारनपुर। चकराता मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस का 122 वां जन्मोत्सव मनाया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित किए गए। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम में नेताजी का अमूल्य योगदान है। उन्होंने सरकारी नौकरी करने से मना कर ब्रिटिश सरकार की गुलामी स्वीकार नहीं की थी। तमाम तरह के ऐशो आराम छोड़कर देशभक्ति की राह पर चलते हुए स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी। आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया था। युवाओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो स्वतंत्रता सेनानियों और सीमा पर सुरक्षा कर रहे जवानों को समुचित सम्मान देती है। विकसित एवं संपन्न राष्ट्र बनाने के लिए केंद्र सरकार कार्य कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस एक व्यक्ति नहीं एक चेतना थे। ऐसी चेतना जिसने युवाओं को राष्ट्रप्रेम के लिए झकझोर दिया और बड़ी संख्या में देश का युवा आजाद हिंद फौज से जुड़ गया था। कार्यक्रम में तेज क्वात्रा, विनोद चोजड़, नूतन शर्मा व सर्विष्ट गुप्ता ने भी विचार रखे। इस दौरान महानगर महामंत्री नरेश धनगर, उपाध्यक्ष अनिल मित्तल, शीतल विश्नोई, योग चुघ, अमित गर्ग, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, नंदकिशोर शर्मा, दिनेश सेठी, अरुण गुप्ता, अवनीत कौर, सुनील गुप्ता, आशा पार्ले, प्रवीण छाबड़ा, रविंद्र शर्मा, रोहित घई, हितेश, विराट पुरी, विशाल दुआ, संगीता गोयल, अरुण गुप्ता, राजा पसरीचा, संजय कालरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed