{"_id":"5beb1b6dbdec22697879ca67","slug":"71542134637-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी के फाइनल मुकाबले में बरला की टीम ने ट्राफी पर कब्जा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी के फाइनल मुकाबले में बरला की टीम ने ट्राफी पर कब्जा किया
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। भायला कलां में गांव में क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में चल रही प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेला गया। जिसमें बरला टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विजय हासिल की।
कबड्डी के प्रथम सेमीफाइनल में बरला ने चंदेना कोली की टीम को 16/14 अंकों से हरा दिया, जबकि खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भायला ने खुड़ाना की टीम पर 35/23 से विजयी हासिल की। इस प्रकार कबड्डी का फाइनल मैच भायला और बरला की टीम के बीच खेला गया। जिसमें बरला की टीम ने 28/25 अंकों से फाइनल जीत ट्राफी पर कब्जा कर लिया। आयोजकों की और से विजयी टीम को 11 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 7100 रुपये की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। अंतिम दिन मनोज राणा व मान सिंह मैच रेफरी रहे। उद्घाटन राकेश गांगुली ने फीता काटकर किया। इस मौके पर अजय राणा, सचिन राणा, रतन सिंह, आकाश राणा, नरेंद्र सिंह, श्रीपाल और मनु प्रताप राणा आदि मौजूद रहे।