फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कोलकी कलां में तैयार हो रहा था नकली मावा, 60 किलो पकड़ा

कोलकी कलां में तैयार हो रहा था नकली मावा, 60 किलो पकड़ा

Fri, 02 Nov 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
कोलकी कलां में तैयार हो रहा था नकली मावा, 60 किलो पकड़ा
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। दीपावली त्यौहार के मद्देनजर मिलावटी मिठाइयां ओर नकली मावे की रोकथाम के लिये खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने एसडीएम सदर के नेतृत्व में ग्राम कोलकी कलां में मावा व्यापारी के घर छापा मारा। छापे के दौरान तैयार किया 60 किलो मावे के अलावा वनस्पति घी एवं मिल्क पाउडर के कट्टे बरामद किए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम कौलकी कलां में एसडीएम सदर परमानंद झा, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी रणधीर सिंह ने टीम के साथ नाजिम के घर छापा मारा। टीम ने मौके से तैयार किया गया 60 किलो मावा बरामद किया। खाद्य सुरक्षा टीम ने उसके घर से दो अलग-अलग कंपनियों के 21 कनस्तर वनस्पति घी, 12 कट्टे स्किम्ड मिल्क पाउडर के बरामद किए।
विज्ञापन

अभिहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि मौके से बरामद हुए मावा में से 30 किलो मावा पूरी तरह से खराब था। जो गंदगी में रखा हुआ था। मावे को नष्ट कराया गया है। जबकि वनस्पति घी एवं स्किम्ड मिल्क पाउडर सीज कर जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मावे, मिल्क पाउडर व घी के चार नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। ग्राम कौलकी कलां मे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम के छापे की सूचना मिलते ही गागलहेड़ी के दुकानदारों ने मिठाइयां दुकानों से हटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed