{"_id":"5ba1502b867a557f032acb5c","slug":"71537298475-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन विसंगति को लेकर लेखाधिकारी से मिले शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन विसंगति को लेकर लेखाधिकारी से मिले शिक्षक
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन विसंगति को लेकर लेखाधिकारी से मिले शिक्षक
सहारनपुर। बेसिक शिक्षकों की वेतन और एरियर संबंधी समस्याओं को लेकर एससी, एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा विभाग) रवि प्रकाश से मिला। अधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
सुरेंद्र कुमार और मुकेश लांबा ने लेखाधिकारी को बताया कि बेसिक शिक्षा सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने 21 अगस्त 2018 को बेसिक शिक्षकों के चयन वेतनमान और प्रोन्नत वेतनमान का शासनादेश जारी किया था। इसमें शासनादेश के अनुरूप चयन वेतनमान और प्रोन्नत वेतनमान देने की बात कही गई थी। जिन शिक्षकों का चयन वेतनमान पूर्व में स्वीकृत हो गया है उनको सातवें वेतनमान के निर्धारण में चयन वेतनमान का लाभ अक्तूबर से दिया जाए। मान सिंह बर्मन, धर्म सिंह और विक्रम सिंह ने बताया कि सातवें वेतनमान के अवशेष एरियर का भुगतान शासनादेश के अनुसार जून 2018 तक होना था, मगर आज तक नहीं हुआ है। भुगतान शीघ्र कराया जाएं। दीपक कटारिया, विमल किशोर मौर्य ने जीपीएफ की पासबुक देने और शिक्षकों को माह की पहली तारीख को वेतन जारी करने की मांग की। मिलने वालों में लहरी सिंह, सुशील कुमार, राज सिंह, राकेश नौटियाल आदि शामिल रहे।