{"_id":"5b8c2c7a42c792465a6a65d5","slug":"71535913082-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर जी के फूल बंगला देखनें उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर जी के फूल बंगला देखनें उमड़े लोग
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री माहेश्वरी पंचायती मंदिर में मथुरा से आए कारीगरों ने ठाकुर जी का भव्य फूल बंगला सजाया है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने फूल बंगले के दर्शन कर ठाकुर जी का आशीर्वाद लिया।
मटिया महल स्थित श्री माहेश्वरी पंचायती मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भाजपा समन्वय समिति के प्रभारी विजय माहेश्वरी के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मथुरा से आए कारीगरों ने ठाकुर जी का फूल बंगला सजाया। इसके साथ ही जल में फूलों से श्रीनाथ जी, यमुना जी और महाप्रभु की रंगोली सजाई गई। फूल बंगले के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भजन संध्या में श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए, जिसमें ठाकुर जी की महिमा का गुणगान किया। फूल बंगले को देखने के लिए हर कोई उत्साहित नजर आया। विधि-विधान से ठाकुर जी की पूजा-अर्चना कर माखन और मिश्री का भोग लगाकर महाआरती उतारी गई। श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। विजय माहेश्वरी ने बताया कि सोमवार को भी मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष ठाकुर जी का फूल बंगला तैयार कराया जाता है। जय प्रकाश माहेश्वरी, श्रीकृष्ण गोपाल गोदाणी, राहुल माहेश्वरी, अरुण गोदाणी, विनोद राठी, अशोक सुर्जन, सुधीर, मनीष माहेश्वरी, मोहन माहेश्वरी, श्याम सुंदर माहेश्वरी, मोहन राठी, नीरज माहेश्वरी, निखिल माहेश्वरी, दीपक राठी, वरुण राठी, गोविंद राठी, हेमंत राठी, पंकज राठी, पुनीत सांवल, प्रदीप सुर्जन, सचिन, संजय सांवल, विपुल सांवल, तरंग राठी, पवनेश राठी, मदन मोहन माहेश्वरी, कृष्ण गोपाल आदि मौजूद रहे।