{"_id":"5b78712442c79246586433c5","slug":"71534619940-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाशिए पर पडे लोगों को दिलाए जाएं उनके अधिकार: रामकुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाशिए पर पडे लोगों को दिलाए जाएं उनके अधिकार: रामकुमार
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाशिए पर पडे़ लोगों को दिलाए जाएं उनके अधिकार : रामकुमार
सहारनपुर। डायनमिक एक्शन ग्रुप के संयोजक रामकुमार ने कहा कि हिन्दुत्ववादी शक्तियां आज भारतीय संविधान को समाप्त करने का प्रयास कर रहीं हैं। जिससे दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार ना मिल पाएं। उन्होंने कहा जरूरत इस बात की है कि संविधान को पूर्ण रूप से लागू कर हाशिए पर पडे तबकों को उनके अधिकार दिलाए जाएं।
शनिवार को दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में मौजूदा राजनीतिक, सामाजिक हालात एवं वंचित समाज की पैरवी विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। संयोजक रामकुमार ने कहा कि सबके विकास के साथ ही इनका भी विकास हो, तभी हम भारत को विकसित राष्ट्र बना सकेंगे। इसके लिए समान विचारधारा के लोगों को एकजुट करने की आवश्यकता है। शेखपुरा कदीम के प्रधान राव शाहिद ने कहा कि दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं का हक छीनने वाले लोग संविधान को जलाने का कार्य कर रहे हैं। प्रतिभा ने कहा कि महिलाओं को जो अधिकार आज प्राप्त हैं वो बाबा साहेब ने बडे़ संघर्षों से दिलाए हैं। ट्रेड यूनियन नेता सरदार अनवर ने कहा कि धर्म के नाम पर भीड़ को भड़काकर बेकसूर लोगों की हत्या की जा रही हैं, जबकि धर्म मानवता के लिए है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवा आए दिन ऐसे लोगों के जाल में फंसकर भीड तंत्र का हिस्सा बनकर रह गए हैं। जबकि उसे शिक्षा और रोजगार के लिए संघर्ष करना चाहिए। भारत नौजवान सभा के बुद्धेश, इंतखाब आजाद, सुरेश गौतम, अरविन्द, शहनाज बेगम, शाह आलम, फरहा, विपिन, धनपाल, निर्मला, मोहित गौतम आदि ने भी विचार रखे। संचालन दिनेश तेजान ने किया। रघुवीर, पंकज, रवि, अंकित, गीता रानी, लोकेश, रोहित, वैशाली आदि रहे।