{"_id":"5b77165a42c7924651653d74","slug":"71534531162-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज में संविदा परिचालक के लिए 333 पदों के लिए आए साढ़े 19 हजार आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज में संविदा परिचालक के लिए 333 पदों के लिए आए साढ़े 19 हजार आवेदन
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज में संविदा परिचालक के लिए 333 पदों के लिए आए साढ़े 19 हजार आवेदन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सहारनपुर परिक्षेत्र में संविदा परिचालकों की भर्ती के लिए मात्र 333 पदों के लिए आठ दिन में ही ऑनलाइन 19642 लोगों ने आवेदन कर दिए। पहले चरण में काउंसलिंग के लिए 507 लोगों को बुलाया गया है।
सहारनपुर परिक्षेत्र के डिपो में 333 परिचालकों के पद रिक्त हैं। जिनके लिए संविदा के रूप में परिचालकों को रखा जा रहा है। संविदा के लिए भी लोगों की भीड़ लग गई है। छह अगस्त से 14 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। आठ दिन में ही 19642 आवेदन रोडवेज को प्राप्त हो गए। जिनमें सामान्य वर्ग के 159 पदों के लिए 3415 आवेदन, अन्य पिछड़ा वर्ग के 85 पदों के लिए 9993 आवेदन, अनुसूचित जाति के 66 पदों के लिए 6079 आवेदन तथा अनुसूचित जनजाति के 23 पदों के लिए 155 लोगों ने आवेदन किया। इतनी अधिक संख्या में आवेदन देख अधिकारी भी हैरान है। संविदा के लिए भी आवेदकों में मारामारी मची है। नियुक्ति के लिए गठित की गई समिति ने प्रथम चरण में 507 आवेदकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया है। जिनको 28 अगस्त तक काउंसलिंग करानी है। बताया जा रहा है कि आवेदकों में न सिर्फ बीएससी, एमएससी पास अभ्यर्थी शामिल हैं, बल्कि मैनेजमेंट एवं तकनीकी कॉलेजों में शिक्षा प्राप्त भी संविदा परिचालक बनने की दौड़ में शामिल हैं। जबकि पांच सौ से अधिक महिलाओं ने भी परिचालक बनने के लिए आवेदन किया है।
जारी की गई कट ऑफ मेरिट
सामान्य जाति वर्ग - 78.3 प्रतिशत
अन्य पिछड़ा जाति वर्ग - 83.4 प्रतिशत
अनुसूचित जाति वर्ग - 79.29 प्रतिशत
अनुसूचित जनजाति वर्ग - 65.4 प्रतिशत
संविदा परिचालक के लिए काफी आवेदन
क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार का कहना है कि संविदा परिचालक के लिए भी 19 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। जिनके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किए जाएंगे। यह प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी।