{"_id":"5b5b6e114f1c1bab7d8b5048","slug":"71532718609-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना के जलस्तर में आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना के जलस्तर में आई कमी
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण बृहस्पतिवार रात करीब 3 बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंच गया। जिसके कारण यमुना नदी के करीब आधा किलोमीटर चौड़े पाट के दोनों किनारे पूरी तरह से पानी से भरकर चल रहे हैं। यमुना किनारे स्थित केंद्रीय जल आयोग के द्वारा की जा रही मॉनीटरिंग के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब 3 बजे यमुना में पानी का स्तर 267.30 मीटर तक पहुंच गया। जो खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर अधिक यानि करीब एक मीटर ऊपर था। हालांकि शुक्रवार सुबह 10 बजे जलस्तर 20 सेंटीमीटर घटकर 267.10 मीटर पर आ गया। यमुना में बढ़ते पानी ने किनारे बसे लोगों की धड़कने बढ़ा रखी हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश में कमी आई है। जिससे पानी कम होने के आसार हैं।
--------
मकानों में भरा पानी
रामपुर मनिहारान। नगर की वाल्मीकि बस्ती में बारिश के कारण निचले मकानों में पानी भर गया। देवबंद रोड पर सड़क किनारे एक पेड़ गिरने से दो घंटे तक मार्ग बंद रहा। रेलवे ट्रैक पर गांव के संपर्क मार्गों पर बनाए गए अंडर पास में पानी भरने से लोगों का आवागमन बंद हो गया। भाकियू अंबावत गुट के जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि घसौती, भांकला, बुढ्ढाखेडा संतलाल, टिपरा आदि में रेलवे अंडर पास में जल भराव को लेकर कई बाद रेल मंत्री को पहले भी ज्ञापन दिए जा चुके है, लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया।
स्कूलों में भी जलभराव
नानौता। पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से नगर की कई गलियों में पानी की निकासी न होने के कारण जलभराव हो गया। स्कूली बच्चों को पानी-भरी गलियों से होकर गुजरना पड़ा। मोहल्ला शेखजादगान स्थित एक मिनारा मस्जिद के पास गलियों में पिछले तीन दिन से हो रही बरसात के चलते पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी जानकारी नगर पंचायत को दी गई, लेकिन पानी की निकासी नहीं हो पा रही हैं। खुडाना स्थित पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय में पानी भरने के कारण शिक्षा प्रभावित हो रही है। विद्यालय में पानी भरने के कारण ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू राणा ने बताया कि पास की बस्ती से पानी की निकासी नहीं होने से विद्यालय में पानी भर गया था। बारिश में नरेश सिंह के मकान की बाहरी दीवार भी गिर गई। जिस समय दीवार गिरी, उस समय सड़क पर कोई नहीं था, नहीं तो हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है। गांव ढाकादेई में बीती रात ईशान के मकान के बरामदे की दीवार गिर गई। जिसमें किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
--
नागल। क्षेत्र में लगातार बरसात से कस्बे के मेन बाजार, डिगौली रोड, शिव चौक, थाना परिसर, विकास खंड कार्यालय, राजस्व कार्यालय, बिजलीघर में जलभराव हो गया। जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हुई। थाना परिसर में तो कई-कई फुट पानी था।