फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पश्चिमांचल के गठन बिना विकास संभव नहीं : महीपाल

पश्चिमांचल के गठन बिना विकास संभव नहीं : महीपाल

Mon, 18 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमांचल के गठन बिना विकास संभव नहीं : महीपाल
पश्चिमांचल के गठन बिना विकास संभव नहीं : महीपाल
विज्ञापन



रामपुर मनिहारान। उत्तर प्रदेश निर्माण संगठन की बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व डायरेक्टर डॉ. महीपाल सिंह ने कहा कि पश्चिमांचल के गठन के बाद ही इस क्षेत्र का विकास संभव है। इसलिए इस दिशा में सामूहिक प्रयास करने होंगे।
खटकाहेड़ी गांव में चौधरी यशपाल के आवास पर बैठक में डॉ. महीपाल ने कहा कि प्रदेश की जनसंख्या के हिसाब से केंद्रीय संसाधनों का समान वितरण नहीं होता। प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली आबादी बहुत बड़ी है। इसके लिए प्रभावशाली कार्यान्वयन निगरानी तंत्र की जरूरत है। मगर प्रदेश और आबादी भयंकर रूप से बड़ी होने के कारण गरीबी उन्मूलन का क्रियान्वयन हमेशा पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद भी उत्तर प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से इतना बड़ा है कि अगर इसे देश के रूप में परिभाषित करें तो यह दुनिया का पांचवां देश बनता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित राज्यों में प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से यह राज्य 31वें स्थान पर है और प्रति व्यक्ति की वार्षिक आय 72,300 रुपये है। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं के समाधान लिए पश्चिमांचल का गठन होना अति आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र की खुशहाली के लिए एकजुट होकर इस आंदोलन में खड़े हो जाए। इस दौरान अजय कुमार, वारिस अहमद, संतोष रावल, नैतिक, बासी मलिक, संजीव कुमार, रणधीर लोकेश, अंकुर कुमार, अजय शर्मा आदि ने भी अपने विचार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed