फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगर निगम ने कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

नगर निगम ने कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 05 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
नगर निगम ने कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। नगरवासियों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने नगर निगम के अधिकारियों पर जनहित की अनेदखी करने का आरोप लगाया। साथ ही केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना पर भी सवाल उठाए।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर इकट्ठा हुए। यहां से वह जिलाध्यक्ष शशी वालिया के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए नगर निगम पहुंचे। यहां उन्होंने उप नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर की अनेक सड़कें जर्जर हैं। नालियां टूटी पड़ी हैं। गंदगी के ढेर जगह-जगह लगे देते जा सकते हैं। मच्छरों का प्रकोप लगातार बना हुआ है। गृह कर, जल कर और सीवर कर इतना बढ़ा दिया गया है कि आम आदमी उसे चुकाने में असमर्थ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना पूरी तरह फेल हो चुकी है। अधिकारियों की जन समस्याओं की चिंता नहीं है। शासन और प्रशासन का यह रवैया कांग्रेस को सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर कर रहा है। नगर निगम अफसरों को चाहिए कि वह जन सुविधाओं पर प्राथमिकता से काम करें। प्रवीण चौधरी और प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने भी पेयजल और सीवर जैसी समस्याएं उठाईं। प्रदर्शनकारियों में अशोक सैनी, गुलफाम, रेखा धीमान, अशोक शारदा, सतपाल बर्मन, जादोराम गुप्ता, नसीब खान, ममता, पिंकी, सचिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed