फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जनपदीय सम्मेलन में शिक्षक समस्याओं पर मंथन

जनपदीय सम्मेलन में शिक्षक समस्याओं पर मंथन

Wed, 18 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
जनपदीय सम्मेलन में शिक्षक समस्याओं पर मंथन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय सम्मेलन मंगलवार को चकराता रोड स्थित एसडी इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों ने शिरकत की। शिक्षक नेताओं ने संगठन द्वारा शिक्षक हित में कराए गए कार्यों को विस्तार से बताया। लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। साथ ही शिक्षकों से एकजुटता का आह्वान किया।
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नेत्रक्षपाल सिंह चौहान ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री अनिल शर्मा ने किया। सम्मेलन में जनपद के ज्यादातर सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। अतिथियों के द्वारा झंडारोहण कर सम्मेलन की शुरूआत की गई। पिंकी प्रभात और जेबीएस कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं ने झंडा गीत और सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने संगठन के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ हमेशा से शिक्षक हितों की लड़ाई लड़ता रहा है। 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने के लिए संगठन लड़ाई लड़ रहा है। सम्मेलन में अभ्भन सिंह, रविंद्र पंवार, वीके अग्रवाल, राजेश यादव, जेपी त्यागी, पूजा मलिक, अलका भारद्वाज, बलबीर सिंह, कमल सिंह, सादाराम, हरीपाल सिंह, ब्रिजेश पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed