{"_id":"5a85d8c24f1c1ba5268ba534","slug":"71518721218-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरीतियां दूर करने को गुर्जर समाज करेगा महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरीतियां दूर करने को गुर्जर समाज करेगा महापंचायत
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गुर्जर समाज की बैठक में समाज में बढ़ रही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जल्द ही महापंचायत करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इस महापंचायत में सामूहिक रूप से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को हकीकत नगर स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश गन्ना संघ के पूर्व चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि गुर्जर समाज में कुरीतियां तेजी से बढ़ रही हैं। शराब, दहेज प्रथा और दिखावे की प्रवृत्ति के खिलाफ समाज को एकजुट होकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा के चलते समाज में गरीब व्यक्ति के सामने अपनी बेटियों की शादी करना भारी पड़ रहा है। इसके अलावा शराब की लत युवाओं के लिए अभिशाप बन गई है। उन्होंने कहा कि आज समाज को एकजुट होकर युवाओं का सही मार्गदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए समाज की महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए सर्वसम्मति से रणनीति तैयार की जाएगी। अध्यक्षता ओमप्रकाश प्रधान सांपला और संचालन बाबूराम गुर्जर ने किया। भीम सिंह पंवार, रामपाल कांसेपुर, संजय प्रधान, कर्ण सिंह, प्रीतम सिंह, सेवाराम, श्याम सिंह पंवार, कृपाल राठौर, उमेश प्रधान, चरण सिंह प्रधान, अमर सिंह गुर्जर, रणधीर सिंह, महीपाल, श्याम सिंह, रकम सिंह, मंगल सिंह चौहान, नवाब बटौल, बबलू चेयरमैन, कल्याण सिंह, नवाब गुर्जर, उज्जवल माजरा, देवी सिंह आदि रहे।