{"_id":"5a638b254f1c1b7f268b581d","slug":"71516473125-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की मौत से शिक्षक संगठन में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की मौत से शिक्षक संगठन में रोष
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बुलंदशहर में एक शिक्षक द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने से यहां के शिक्षकों में दुख की लहर के साथ ही रोष भी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की शनिवार को हुई बैठक में मृतक शिक्षक की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया।
जिलाध्यक्ष सीताराम सहगल ने आरोप लगाया कि शिक्षक की मौत के लिए सीधे तौर पर कॉलेज का प्रबंधतंत्र और वहां के डीआईओएस जिम्मेदार हैं। शिक्षक से चार लाख रुपये की रिश्वत ली गई। इसके बावजूद उनका वेतन जारी नहीं किया गया। कहीं कोई सुनवाई न होने के बाद अंतत: शिक्षक को आत्म हत्या करनी पड़ी। मगर शिक्षक की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। संगठन प्रबंधतंत्र के जिम्मेदार लोगों और डीआईओएस को जेल भिजवाकर रहेगा। बैठक के बाद संगठन की ओर से डीआईओएस को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में सीताराम सहगल, सत्येंद्र गौतम, बृजपाल सिंह, श्रवण कुमार, अमरीक सिंह, राजेंद्र कुमार, ललित सिंह, अहिबरन सिंह, गौरव, राकेश कुमार, संजय तेगवाल आदि मौजूद रहे।