{"_id":"5a4934944f1c1bcd6d8b725a","slug":"71514747028-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धपीठ में शाकंभरी जयंती की तैयारियों जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धपीठ में शाकंभरी जयंती की तैयारियों जोरों पर
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धपीठ में शाकंभरी जयंती की तैयारियों जोरों पर
बेहट। विख्यात सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में 2 जनवरी को मां शाकंभरी देवी जयंती पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों पर है। मंदिर व्यवस्थापक राणा परिवार की तरफ से जहां माता के मंदिर को भव्य रूप दिया जा रहा है। हर बरस की तरह इस बार भी सिद्धपीठ में माता का जयंती पर्व उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। जयंती उत्सव के लिए जहां मंदिर व्यवस्थापक राणा परिवार द्वारा माता के मंदिर को भव्य रूप दिया जा रहा है। शंकराचार्य आश्रम के प्रबंधक प्रभारी सिद्ध भैरव तंत्राचार्य महंत ब्रह्मचारी सहजानंद जी द्वारा भी माता को अर्पित किए जाने वाले 56 भोग एवं 36 व्यंजन भी तैयार किए जा रहे हैं। आश्रम की भव्य सजावट का कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है। 26 दिसंबर से आश्रम में अपराजिता मां शाकंभरी देवी शत्चंड़ी महायज्ञ का भी आयोजन किया जा रहा है, जो पौष शुक्ल पूर्णिमा को जयंती उत्सव के दिन पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न होगा। सोमवार की रात्रि में आश्रम में मां भगवती का गुणगान किया जाएगा।