{"_id":"59bc32994f1c1b37688b4cc8","slug":"71505505945-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए मंथन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए मंथन किया गया
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर रेलवे रोड स्थित एक होटल में अभिभावकों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बच्चों को जागरूक किए जाने, स्कूलों में सीसीटीवी लगाए जाने एवं सुरक्षा कर्मियों की तैनाती को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में व्यापारी नेता विवेक मनोचा ने गुड़गांव के स्कूल की घटना के बारे में बताते हुए जिले के सभी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की मांग की। जयनाथ शर्मा ने स्कूली बसों के स्टाफ का पुलिस सत्यापन कराने की मांग की। दलजीत सिंह खोचर ने कहा कि स्कूल प्रबंधकों के साथ अभिभावकों को भी अपने बच्चों की सुरक्षा एवं दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा कि कुछ स्कूलों द्वारा मंच गठित कर लिया गया है और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों को नहीं माना जा रहा है। पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर नियमित बैठकें की जाएं और सुझाव रखकर उन पर अमल कराया जाए। व्यापारी नेता विमल विरमाली ने कहा कि यह आंदोलन बच्चों की सुरक्षा के लिए है, इसके लिए स्थाई फोरम बनना चाहिए। बैठक में महेंद्र तनेजा, डाक्टर हर्षवर्धन शर्मा, शीतल टंडन, महेश भार्गव, अनीस सिद्दिकी, इंतखाब आजाद, राधेश्याम नारंग, राजेश जैन, महेश नारंग, आरिफ अंसारी मौजूद रहे।
----------
--। एनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया
सहारनपुर। वंदेमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इनामी शमशाद का एनकाउंटर करने वाले पुलिस अधिकारियों को पगड़ी पहनाकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी बबलू कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय पांडेय, सदर कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा, एसओ नानौता राजेंद्र कुमार, क्राइम ब्रांच प्रभारी जर्रार हुसैन, अरुण राणा, मोहित कुमार, सुहैल खान, नेत्रपाल राणा, शमीम, अभिषेक, प्रभात कुमार, नरेश कुमार, संजय सोलंकी, कुणाल मलिक, कमल कौशिक, संजीव कुमार, अफजाल, अंकुर कुमार, अरुण पंवार, रोशन, जयवीर, शमशेर और तरुण को पगड़ी पहनाई गई एवं तलवार भेंट की गई। इस मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत चौहान, भगत सिंह, दीक्षा सेतिया, हुक्म चंद, राकेश राणा, राजेश आर्य, खैराती लाल अरोड़ा, योग चुघ, सोनू चौधरी, अमित गगनेजा, अमित राणा, अनिल चौधरी, राजू छाबड़ा, डाक्टर पंकज खन्ना शामिल रहे।