{"_id":"59b19e354f1c1bee7f8b4cb9","slug":"71504812597-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का छापा, चार नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का छापा, चार नमूने लिए
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रामपुर मनिहारान में छापामार कार्रवाई कर दूध एवं सफेद रसगुल्ले के चार नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।
बृहस्पतिवार को डीएम पीके पांडे के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने रामपुर मनिहारान के शेरपुर में मोहम्मद सुलेमान के यहां से दूध का नमूना लिया। उसके बाद नैनखेड़ा के नौशाद के यहां से भी दूध का नमूना लिया। टीम ने रामपुर मनिहारान स्थित इसरार के स्वीट्स कार्नर से सफेद रसगुल्ले का नमूना लिया और फिर टीम ने रामपुर मनिहारान की ही निसार स्वीट कार्नर से सफेद रसगुल्ले का नमूना लिया। टीम द्वारा दूध और सफेद रसुगल्लों के चारों नमूनों को सील करके जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला में भेज दिया गया है।
शब्बीरपुर पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग
सहारनपुर। भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश संरक्षक भंते विजय घोष ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर शब्बीरपुर के पीड़ितों को न्याय दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि शब्बीरपुर में दलित समाज के व्यक्ति का प्रधान बनाया जाना राजपूत समाज के लोगों को बर्दाश्त नहीं हुआ। उन्होंने दबाव बनाकर डाक्टर बीआर अंबेडकर की प्रतिमा को लगाने से रुकवा दिया। उसके बाद 5 मई को प्लान बनाकर अनुसूचित जाति के लोगों पर हथियारों से हमला किया गया, आग लगा दी गई। पुलिस कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं थी। जिस कारण भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को विरोध में उतरना पड़ा। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें लंबे समय तक जेल में रखे जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी वकील भी बहस नहीं कर रहे हैं और भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि जनहित में न्याय होना चाहिए।