फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मिनी लोक अदालत में 251 वादों का निस्तारण

मिनी लोक अदालत में 251 वादों का निस्तारण

Sun, 06 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
मिनी लोक अदालत में 251 वादों का निस्तारण
सहारनपुर। जिला न्यायाधीश सुशीला सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में मिनी लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मिनी लोक अदालत में 251 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें कुल 17900 रुपये अर्थदंड के रूप में प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि कोई पक्षकार अपना वाद लोक अदालत में निस्तारित कराना चाहता है तो वह प्रार्थना पत्र देकर निस्तारित करा सकता है। राष्ट्रीय लोक अदालत 9 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

पत्नी और ससुर पर मारपीट का आरोप
सहारनपुर। खाताखेड़ी की हयात कालोनी निवासी कासिफ का आरोप है कि उसका अपनी पत्नी से मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि वह कोर्ट में तारीख पर आया था। उसी समय उसकी पत्नी और पत्नी का पिता भी आ गए। उन्होंने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी, विरोध करने पर उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी और उसके साथ मारपीट की। इस मामले में कासिफ ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


भाई पर उधार के पैसे मांगने पर मारपीट का आरोप
सहारनपुर। रामपुर मनिहारन के ग्राम जगरौली निवासी चरण सिंह ने आरोप लगाया है कि उसने अपने बड़े भाई को 31000 रुपये उधार दिए थे। लेकिन जब उससे अपने उधार पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से इंकार कर किया। वह और उसकी पत्नी दोनों ही विकलांग हैं। दोनों के साथ ही आरोपियों और उसके बेटों ने मारपीट कर दी। 4 जुलाई को रात लगभग 8 बजे वह अपनी पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ घर में थे। उसी समय आरोपी छत के रास्ते उसकेे घर में घुस आए और आते ही उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में उसने तहसील दिवस में भी शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने डीआईजी को पत्र देकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही पर अभद्रता का आरोप
सहारनपुर। कोतवाली देहात के ग्राम सुल्तानपुर के लोगों का कहना है कि धूम सिंह और सुरेश कुमार ने ब्राम रामगढ़ के एक आरोपी राजन की जमानत ली है। कागजात तस्दीक के लिए कोतवाली पर पहुंच गए हैं। शनिवार को वे लोग अपने फोटो एवं ग्राम प्रधान द्वारा जारी प्रमाण-पत्र नेकर कोतवाली देहात पहुंचे। आरोप है कि वह मौजूद एक कर्मचारी से उन्होंने जमानत तस्दीक के बारे में बातचरत की तो उसने भीम आर्मी का नाम सुनकर उनके साथ गाली गलौज एवं अभद्रता करनी शुरू कर दी। उसने धमकी दी कि थाने से निकल जाओ, नहीं तो हवालात में बंद कर देगा। उसने धक्का देकर उन्हें कोतवाली से बाहर निकाल दिया। उन्होंने आरोपी कांस्टेबल पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। मांग करने वालों में नीटू, महक, रोहित राज, सचिन, अर्जुन, प्रवीन, विजय, अजय, संजय, मनीष, कपिल, टिंकू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed