फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   71 candidates are in the electoral fray in the district, eight took back the pamphlets

जनपद में 71 प्रत्याशी चुनावी मैदान, आठ ने लिए पर्चे वापस

Tue, 01 Feb 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
71 candidates are in the electoral fray in the district, eight took back the pamphlets
कलेक्ट्रेट में प्रत्याशी को चिन्ह प्रदान करते देवबंद विधान सभा के आरो दीपक कुमार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर 71 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। सोमवार को आठ प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर स्पष्ट हुई है। बेहट और सहारनपुर देहात विधानसभा सीटों पर किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है, जबकि देवबंद, नकुड़ एवं रामपुर मनिहारान से एक-एक, गंगोह से दो और सहारनपुर नगर विधानसभा सीट से तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में सोमवार को नाम वापसी की अंतिम तारीख थी। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 79 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए थे। सोमवार के आठ प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। इसके बाद जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर 71 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए। नाम वापस लेने वालों में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने वाले सपा के प्रदेश सचिव चौधरी रुद्रसेन, हैदर अली, नसीम, मीनाक्षी, अजीम, राजेश कुमार, सत्येंद्र, अनुज कुमार शामिल हैं। नाम वापसी के बाद देवबंद विधानसभा सीट पर 10, सहारनपुर विधानसभा सीट पर 14, रामपुर मनिहारान सीट पर नौ, गंगोह सीट पर सात, सहारनपुर नगर पर 12, नकुड़ में 11 और बेहट सीट पर आठ प्रत्याशी चुनावी दंगल में हैं।
विज्ञापन

कोई बजाएगा बांसुरी, कोई उड़ाएगा पतंग
विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी सीटों पर 11 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सोमवार को उनको चुनाव चिह्न का आवंटन भी हो गया। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को जहां पार्टी के अधिकृत चुनाव चिह्न मिले हैं, वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों को बांसुरी से लेकर पतंग तक चुनाव चिह्न दिए गए हैं। प्रत्याशियों को बांसुरी, पतंग, सिलाई मशीन, हेलमेट, कैमरा, अलमारी, ट्रक, चारपाई, बाल्टी, अंगूर, बक्सा, करनी, अंगूठी, एयरकंडीशनर, गैस सिलिंडर, घड़ी, गन्ना किसान आदि चुनाव चिह्न मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में चुनावी मैदान में प्रत्याशी
विधानसभा देवबंद
प्रत्याशी ----------------- पार्टी
कार्तिकेय राणा --------- सपा
ब्रिजेश सिंह ------------------ भाजपा
चौधरी राजेंद्र सिंह ------- बसपा
राहत खलील --------- इंडियन नेशनल कांग्रेस
उमैर मदनी ----------- एआईएमआईएम
जहीर ----------------- जनसत्ता पार्टी
नौशाद --------------- संयुक्त विकास पार्टी
प्रवीन कुमार धीमान -- आम आदमी पार्टी
योगेश प्रताप सिंह ----- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
बिजेंद्र ----------------- निर्दलीय
सहारनपुर विधानसभा सीट
प्रत्याशी ------------------ पार्टी
अजब सिंह ---------------- बसपा
आशु मलिक --------------- सपा
जगपाल सिंह -------------- भाजपा
संदीप कुमार -------------- इंडियन नेशनल कांग्रेस
कुरबान ----------------- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
मरगूब ------------------ एआईएमआईएम
मेवालाल -------------- भारत राष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टी
योगेश दहिया ---------- आम आदमी पार्टी
रियासत --------------- आमजन एकता पार्टी
वाहिद अली खान ------ लोग पार्टी
पिंकी कुमारी ---------- निर्दलीय
रंजिता ---------------- निर्दलीय
लोकेश कुमार --------- निर्दलीय
शबरेज ---------------- निर्दलीय
रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट
प्रत्याशी ------------------ पार्टी
ओमपाल सिंह ---------- इंडियन नेशनल कांग्रेस
देवेंद्र कुमार निम -------- भाजपा
रविन्द्र कुमार ------------ बसपा
विवेक कांत -------------- राष्ट्रीय लोकदल
अरविन्द कुमार ----------- आम आदमी पार्टी
जयपाल सिंह ------------- लोकदल
बृजपाल सिंह ------------- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
सचिन कुमार -------------- इंडिया जनशक्ति पार्टी
डीपी सिंह ------------------ बहुजन मुक्ति पार्टी
गंगोह विधानसभा सीट
प्रत्याशी ---------------------- पार्टी
अशोक कुमार सैनी -------- इंडियन नेशनल कांग्रेस
इंद्रसेन ------------------- सपा
किरत सिंह ----------------- भाजपा
नोमान मसूद --------------- बसपा
मौसम अली राना ---------- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
वकार अजहर --------------- बहुजन मुक्ति पार्टी
राजवीर --------------------- निर्दलीय
नकुड विधानसभा सीट
प्रत्याशी ------------------------ पार्टी
डॉ. धर्म सिंह सैनी ------------- सपा
मुकेश चौधरी ------------------ भाजपा
रणधीर सिंह ----------------- इंडियन नेशनल कांग्रेस
साहिल खान ----------------- बसपा
अतुल कुमार ----------------- इंकलाब विकास दल
आशीष त्यागी --------------- आम आदमी पार्टी
देवेंद्र चौहान ----------------- आमजन एकता पार्टी
नाहिद लतीफ --------------- लोकदल
नितिन कुमार ---------------- जय महाभारत पार्टी
रिजवाना --------------------- एआईएमआईएम
सोनू कुमार ------------------ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
सहारनपुर नगर विधानसभा सीट
प्रत्याशी ------------------------ पार्टी
मनीष -------------------------- बसपा
राजीव गुंबर -------------------- भाजपा
सुखविंदर कौर ----------- इंडियन नेशनल कांग्रेस
संजय गर्ग ------------------ सपा
अवतार सिंह --------------- अखंड भारत विकास पार्टी
उस्मान मलिक ------------ आम आदमी पार्टी
कमरुद्दीन ---------------- संयुक्त समाज पार्टी
मंसूर अहमद ----------- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
रीटा --------------------- बहुजन मुक्ति पार्टी
सलाउद्दीन राजा ------- लोकदल
पुलकित ठकराल -------- निर्दलीय
संजय कुमार ------------ निर्दलीय
बेहट विधानसभा सीट
प्रत्याशी ----------------- पार्टी
उमर अली खान --------- सपा
नरेश सैनी -------------- भाजपा
पूनम कांबोज -------- इंडियन नेशनल कांग्रेस
रईस मलिक --------- बसपा
सुशील कुमार -------- आम आदमी पार्टी
अली खान ----------- निर्दलीय
मोहम्मद इकराम ---- निर्दलीय
धर्मपाल सिंह --------- निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed