फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   7.4 crore missed duty recovery contract

कार्यशाला में रोडवेज चालकों का मार्गदर्शन किया

Tue, 31 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
7.4 crore missed duty recovery contract
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सहारनपुर डिपो में कार्यशाला का आयोजन किया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी राधेश्याम ने रोडवेज के चालकों और परिचालकों से यातायात नियमों का पालन कर यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने का आह्वान किया।

डिपो में हुई कार्यशाला में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राधेश्याम ने कहा कि हम सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी चालक नियमों का पालन करें। नियमित रूप से आंखों की जांच जरूरी है। किसी भी प्रकार का दृष्टि दोष हो तो चश्मे का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि अधिक गति, गलत तरीके से ओवरटेक करना, शराब पीकर वाहन चलाने के कारण सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इसलिए सभी को चाहिए कि वे सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात के नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राधेश्याम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आरपी मिश्रा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश प्रसाद, यातायात निरीक्षक सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed