{"_id":"5cd5bca8bdec220763579e97","slug":"61557511336-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर से टकराई कार, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर से टकराई कार, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। छुटमलपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को दोपहर बाद तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें सीएचसी फतेहपुर से हायर सेंटर भेज दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देहरादून के डालनवाला की इंदिरा मार्केट निवासी जूता व्यापारी 32 वर्षीय विपिन अपने तीन साथियों देहरादून निवासी आलोक पुत्र जयपाल, नरेश पुत्र अमृतलाल और मोहित कुमार के साथ कार से दिल्ली से देहरादून लौट रहा था। दोपहर दो बजे बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दामोदराबाद मोड़ पर आगे जा रहे कैँटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार चला रहे विपिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भादो भिजवाया। जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भेज दिया। एसएसआई भोपाल शर्मा ने बताया कि तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।