फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   14 सीटों पर एक साथ होंगी भाजपा की सभाएं

14 सीटों पर एक साथ होंगी भाजपा की सभाएं

Wed, 20 Mar 2019 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
14 सीटों पर एक साथ होंगी भाजपा की सभाएं
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा एक साथ चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहरानपुर में इसकी शुरुआत करेंगे, तो अन्य सीटों पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई गई है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 24 मार्च से चुनावी रैलियों और जनसभाओं की शुरुआत करने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सहारनपुर जनपद में कार्यक्रम तय हो चुका है। मां शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा स्थल का चयन हो चुका है तथा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पश्चिमी यूपी में होने वाली रै ली और जनसभा के लिए क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल को समन्वयक बनाया है। क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने बताया कि 24 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी 14 लोकसभा सीटों पर एक साथ चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

सहारनपुर लोकसभा सीट से चुनाव प्रचार अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे, जबकि मुरादाबाद में केशव प्रसाद मौर्य, मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री उमा भारती, गौतमबुद्धनगर में केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, कैराना में पीपी चौधरी और प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, बागपत में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल चुनाव प्रचार अभियान की शुरू कर नामांकन सभा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल के प्रथम सप्ताह आएंगी प्रियंका गांधी
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव का सियासी पारा चढ़ने लगा है। राजनीतिक दलों ने चुनाव जनसभा और रैलियां करने की तैयारी कर ली है। गठबंधन की तरफ से सपा, बसपा और रालोद की संयुक्त जनसभा देवबंद में 7 अप्रैल को होगी, तो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही सहारनपुर जनपद आ सकती है। कांग्रेस नेताओं को इसकी जानकारी मिली है, लेकिन अभी तारीख तय नहीं है। चर्चा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी सात अप्रैल को ही सहारनपुर आ सकती हैं। उनके साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य नेता भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed