{"_id":"5b902585867a557f58788141","slug":"61536173445-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षरता प्रेरकों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षरता प्रेरकों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
साक्षरता प्रेरकों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध
बेहट (सहारनपुर)। सेवा समाप्ति के विरोध में विकास खंड मुजफ्फराबाद क्षेत्र के साक्षरता कर्मियों (प्रेरकों) ने बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अनवर पुर बरौली पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने 40 माह के बकाया मानदेय के भुगतान एवं सेवा विस्तार किए जाने की मांग की।
कर्मियों ने इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन मानव संसाधन विकास मंत्री भारत सरकार को भी भेजा है। मुजफ्फराबाद विकासखंड क्षेत्र के साक्षरता कर्मी आदर्श साक्षरता कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले अनपुर बरौली स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और सेवा समाप्ति के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि साक्षर भारत मिशन योजना 31 मार्च 2018 को बंद कर दी गई, जिससे करीब एक लाख साक्षरता कर्मी बेरोजगार हो गए और साथ ही उनका 18 से 40 माह का मानदेय नहीं दिया गया है। उन्होंने मांग की कि उनकी सेवा का विस्तार किया जाएं और साथ ही उनका बकाया मानदेय का भुगतान अति शीघ्र कराया जाएं। इसके संबंध में उनके द्वारा मानव संसाधन विकास मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी मुजफ्फराबाद को भी सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में अरुण कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण कुमार, राजकुमार, सुनील कुमार, शीशपाल आदि शामिल रहे।