फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बसपा कार्यकाल में हुए कार्यों के बारे में घर-घर जानकारी दें कार्यकर्ता - रविंद्र मोल्हू

बसपा कार्यकाल में हुए कार्यों के बारे में घर-घर जानकारी दें कार्यकर्ता - रविंद्र मोल्हू

Mon, 03 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
बसपा कार्यकाल में हुए कार्यों के बारे में घर-घर जानकारी दें कार्यकर्ता - रविंद्र मोल्हू
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी की बैठक में सभी विधानसभाओं की सेक्टर बूथ कमेटियों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से बसपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बसपा कार्यालय पर हुई बैठक में पूर्व विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू ने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता तेजी से जुट जाएं। सेक्टर एवं बूथ कमेटियों का जो कार्य अधूरा है, उसे पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में जिले में कराए गए कार्यों के बारे में लोगों को घर-घर जाकर जानकारी दें। बसपा कार्यकाल में ही सहारनपुर को नगर निगम का दर्जा दिया गया, मेडिकल कॉलेज दिया गया, दर्जनों बड़े बिजलीघर बनवाए गए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से ही संगठन मजबूत होगा। जोन काअर्डिनेटर नरेश गौतम एवं चौधरी महीपाल सिंह माजरा ने कहा कि सातों विधानसभा में सेक्टर एवं बूथ कमेटियों का कार्य लगभग पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस विधानसभा में सेक्टर एवं बूथ कमेटियां नहीं बनी हुईं हैं, उन्हें शीघ्र पूरी कर लें। जिन लोगों के वोट नहीं हैं, उनको बनवाएं। बैठक में योगेश कुमार, रईस मलिक, नवीन चौधरी, नवीन खुराना, इमरान मलिक, मो. माजिद, एस आलम, जगपाल सिंह, प्रताप सिंह, हंसराज गौतम, बबलू कुमार, विपुल लोधी, राजेश गुलाटर, मोहिनी गुप्ता, आशीर्वाद आय, ममता चौधरी, सुरेंद्र कुमार, महक कटारिया, अंकित जाटव, नरेंद्र कुमार, राजकुमार, संजय सिंह, राजीव माजरा, करतार सिंह, नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed