{"_id":"5b77165942c792465942f20f","slug":"61534531161-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान की वीडियो न देने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान की वीडियो न देने पर होगी कार्रवाई
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों में फहराए गए तिरंगे और राष्ट्रगान की वीडियो पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इसके लिए शासन ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को निर्देश जारी किए थे।
पिछले वर्ष जनपद में बड़ी संख्या में मदरसा संचालकों ने स्वतंत्रता दिवस पर हुए कार्यक्रम की वीडियो क्लिप विभाग को उपलब्ध नहीं कराई थी। जनपद में 639 मदरसे मान्यता प्राप्त हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस मदरसों में धूमधाम से मनाया गया। तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए, लेकिन मदरसा संचालकों को कार्यक्रम की वीडियो क्लिप विभाग के पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। ऐसा न करने पर मदरसों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए शासन ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को निर्देश दिए हैं। अब जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मदरसा संचालकों दो सप्ताह के अंदर वीडियो पोर्टल पर अपलोड करने और विभाग में जमा कराने के लिए नोटिस भेज रहा है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मुकेश कुमार चंदानी ने बताया कि सभी मदरसों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, लेकिन शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम की वीडियो पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। किसी मदरसा संचालक ने लापरवाही बरती तो कार्रवाई होगी। पिछले वर्ष बड़ी संख्या में मदरसा संचालकों ने वीडियो उपलब्ध नहीं कराई थी।