{"_id":"5b6c8f4b4f1c1bde6d8b72c5","slug":"61533841227-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू का सेवन रोकने को दिलाई जाएगी शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू का सेवन रोकने को दिलाई जाएगी शपथ
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबाकू का सेवन रोकने को दिलाई जाएगी शपथ
सहारनपुर। तंबाकू और उससे बने उत्पादों के सेवन को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी कार्यालयों में शपथ ग्रहण समारोह कराए जाएंगे। इनमें अधिकारी और कर्मचारी तंबाकू और उससे बनी चीजों का सेवन न करने की शपथ लेंगे। सीएमओ ने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रति जनमानस को जागरूक करने के लिए समस्त स्वास्थ्य इकाई एवं सरकारी कार्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा रोहण के समय तंबाकू से आजादी अभियान के तहत शपथ दिलाई जाएगी। तंबाकू नियंत्रण के लिए प्रचार सामग्री का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की फोटोग्राफी कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। फोटोग्राफ व्हाट्स एप नंबर 7409232966 पर भेजे जा सकेंगे।