फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कृषि वैज्ञानिकों ने दिए फसल अवशेष प्रबंधन के टिप्स

कृषि वैज्ञानिकों ने दिए फसल अवशेष प्रबंधन के टिप्स

Thu, 12 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिकों ने दिए फसल अवशेष प्रबंधन के टिप्स
कृषि वैज्ञानिकों ने दिए फसल अवशेष प्रबंधन के टिप्स
विज्ञापन

सहारनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में आयोजित कृषक गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि धान की पुआल को मिट्टी में मिलाकर सड़ा देने से मृदा में जीवांश कार्बन की मात्रा में बढ़ोत्तरी होती है। उन्होंने वेस्ट डी कंपोजर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बुधवार को आयोजित गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वेस्ट डी कंपोजर की प्रयोग विधि की जानकारी किसानों को दी। प्रोजेक्ट प्रभारी डॉ. महावीर सिंह ने फसल अवशेष प्रबंधन तकनीक पर विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार फसल अवशेषों को मृदा मेें मिलाया जा सकता है। उन्होंने फसल अवशेष जलाने के नुकसानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धान की पुआल जलाने से जहां वातावरण में धुुएं का प्रकोप बढ़ जाता है। वहीं ओजोन परत पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि धान की पुआल को यूरिया डालकर भी सड़ाया जा सकता है। उन्होंने गन्ना पत्ती के प्रबंधन के टिप्स भी किसानों को दिए। डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. रीता आदि ने भी विचार रखे। सुधीर बिडवी, सतीश, धर्मवीर, राजषकुमार वशिष्ठ, जगदीश, ऋषिपाल, चेतन, राम सिंह, यशपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed