फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरकार ने बैंक कर्मचारियों के साथ किया धोखा

सरकार ने बैंक कर्मचारियों के साथ किया धोखा

Fri, 25 May 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने बैंक कर्मचारियों के साथ किया धोखा
सहारनपुर। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारियों ने सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए वेतनवृद्धि समझौते को धोखा बताया।
विज्ञापन

युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के नेतृत्व में बैंक कर्मचारियों ने रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन किया। संयोजक सुनील गुुप्ता ने कहा कि बैंक कर्मचारियों का वेतन समझौता एक नवंबर 2017 से लंबित है। भारतीय बैंक संघ और सरकार की हठधर्मिता के कारण वेतनवृद्धि नहीं हो पा रही है। एक तरफ सांसदों और विधायकों के वेतन में 200 प्रतिशत तक की वृद्धि सरकार कर रही है, वहीं पिछले 14 दौर की बातचीत के पश्चात भारतीय बैंक संघ ने मात्र दो प्रतिशत वेतन वृद्धि का प्रस्ताव देकर वेतन समझौते में धोखा किया। इसलिए बैंक कर्मचारियों को सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ रहा है। सहसंयोजक संजय शर्मा ने कहा कि 30 और 31 मई को हड़ताल रखकर आईबीए को चेताया जाएगा। प्रदीप कुमार गप्ता ने बैंक कर्मचारियों से भविष्य में संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान नीरज रस्तोगी, राजीव कुमार जैन, वीर कुमार जैन, अशोक कुमार जैन, उपेंद्र कुमार शर्मा, अतुल जैन, प्रदीप शर्मा, मोहम्मद आसिफ, नवनीत कुमार, बलदेव राज, नावेद अली, संजीव शर्मा, केके गुप्ता, इंद्रपाल, शांति स्वरूप अरोड़ा, मीना वर्मा, पदम कुमार, हरजिंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, यशपाल सिंह राठी, राकेश अरोड़ा, अमित जैन, अरूण चौहान, अतुल सिंघल, राजेश अरोड़ा, विक्रम सिंह, ओमपाल, सुरेश थापा, अजय कर्णवाल, मुकेश जेन, सतीश छाबड़ा, राजकुमारी, हनी वर्मा, सुरेंद्र कुमार, चिराग चावला, राकेश जैन, भरत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed